अंतरिक्ष के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी छलांग:राज्य का पहला अंतरिक्ष केंद्र खुलेगा रायपुर में, देश के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु आएंगे

छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में एक नई अंतरिक्ष क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सबसे बड़ी छलांग लगाने वाला है। राज्य का पहला अंतरिक्ष केंद्र राजधानी में खुलने जा रहा है। राज्य में पहली बार ऐसा होगा, जब यहां के छात्र अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने के साथ ही सैटेलाइट भी बना सकेंगे। इतना ही अंतरिक्ष में घूमने वाले सैटेलाइट को ट्रैक करने के साथ ही उसकी जानकारी भी इकट्ठा कर सकेंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आईडीवायएम फाउंडेशन की ओर से और सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड की मदद से जिला प्रशासन “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” शुरू कर रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत नवा रायपुर में पहला अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र शुरू होगा। इसका शुभारंभ 3 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी नवा रायपुर में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस दौरान देश के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। यह प्रोजेक्ट राज्य के छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक स्पेस रिसर्च से सीधे जोड़ेगा। इस स्पेस सेंटर से छात्रों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान मिलेगा बल्कि वे उपग्रह निर्माण, परीक्षण और संचालन की वास्तविक प्रक्रिया को भी नजदीक से समझ सकेंगे। कैप्टन शुक्ला होंगे ब्रांड एंबेसडर
नवा रायपुर में खुल रहे स्पेस सेंटर के ब्रांड एंबेसडर कैप्टन शुभांशु शुक्ला होंगे। स्पेस सेंटर कें शुभारंभ अवसर पर वे छात्रों से सीधी बात करेंगे। वे छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि यह अंतरिक्ष केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां इसरो मानकों के अनुरूप स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी तथा ग्राउंड स्टेशन एवं मिशन कंट्रोल सेंटर की सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *