38 ड्रमों में भरा 7200 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त:एनएच-62 और सरकारी जमीन पर छापा, अवैध रूप से किया था स्टॉक

पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में रसद विभाग ने अवैध रूप से डीजल जैसे पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने 38 ड्रमों में भरा करीब 7200 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया है। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन को भी कब्जे में लिया गया है, जिसका उपयोग अवैध स्टॉकिंग में किया जा रहा था। पुलिस सूचना पर एनएच-62 पर की कार्रवाई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार और प्रवर्तन अधिकारी जितेन्द्रसिंह अशिया के नेतृत्व में टीम ने नेशनल हाईवे-62 पर सिंदरू सरहद, इंडियन जोधपुर–बाड़मेर होटल और गुरुद्वारों के पास कार्रवाई की। मौके पर एक पिकअप वाहन में 6 ड्रम और वाहन के पास 1 ड्रम रखा मिला। जांच में इन ड्रमों में कुल 1240 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ भरा पाया गया। सरकारी जमीन पर खुले में मिले 31 ड्रम इसी क्रम में आगे की जांच के दौरान कालिया मगरा बरसाती नाला, दुजाना सरहद क्षेत्र में खेत के पास सरकारी भूमि पर खुले में पड़े 31 ड्रम बरामद किए गए। इन ड्रमों में लगभग 5960 लीटर समान पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। मौके पर कोई मालिक या संचालक मौजूद नहीं मिला। वाहन सहित पूरा स्टॉक जब्त, एफएसएल को भेजे नमूने रसद विभाग की टीम ने कुल 38 ड्रमों में भरे पेट्रोलियम पदार्थ और पिकअप वाहन को जब्त कर साण्डेराव थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। साथ ही, प्रत्येक स्थान से 1-1 लीटर के नमूने लेकर सील किए गए, जिन्हें एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *