जालंधर में गुरु रविदास प्रकाश पर्व का बोर्ड फाड़ा:बस्ती गुजां में हुई घटना, शरारती तत्वों की हरकत के बाद पुलिस जांच में जुटी

जालंधर में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व से संबंधित एक फ्लैक्स बोर्ड को शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। यह घटना बस्ती गुजां में हुई, जहां बोर्ड पर लगी श्री गुरु रविदास महाराज और एक व्यक्ति की तस्वीर को क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस्ती गुजां निवासी मुनीश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के लिए यह बोर्ड लगवाया था। सुबह किसी काम से बाहर जाते समय उन्हें पता चला कि बोर्ड पर लगी उनकी और श्री गुरु रविदास महाराज की तस्वीरें फाड़ दी गई हैं। पुलिस मामले की कर रही जांच मुनीश कुमार ने तुरंत इसकी शिकायत थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंदर सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही एसएचओ जय इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *