वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) और दस्तावेज अपलोड करने में आ रही समस्या को दूर नहीं कर पाया है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस समस्या से जूझते रहे। अभी दो दिन पहले चयन बोर्ड ने इसके समाधान के लिए एक हैल्प डॉक्यूमेंट जारी किया था और कहा था कि इसको पढ़कर आवेदन करने पर समस्या नहीं आएगी। यह हैल्प डॉक्यूमेंट भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया। इस कारण चयन बोर्ड ने सोमवार को इस समस्या को दूर करने के फिर प्रयास किए। संबंधित अधिकारियों से वीसी के जरिए वार्ता भी की। इसके बाद बोर्ड ने कहा कि अभी इस समाधान में दो दिन और लग सकते हैं। वनपाल भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 4 और महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए अंतिम तिथि 5 फरवरी है। ऐसे में बोर्ड इनकी अंतिम तिथि बढ़ा सकता है। बोर्ड की ओर से कुल 5 भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों को ओटीआर में दिक्कत है। दस्तावेज अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। डीजी लॉकर से डेटा नहीं लिया जा रहा है। “हमें शिकायतें मिल रहीं हैं। हमने आरपीएससी और रिक्रूटमेंट पोर्टल से संबंधित अधिकारियों से वीसी के जरिए मीटिंग की है। उम्मीद है दो दिन में सभी प्रॉब्लम्स सुलझ जाएंगी। दो भर्तियों में अंतिम तिथि में बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।”
-आलोक राज, अध्यक्ष, कर्मचारी चयन बोर्ड


