पंचायत सचिव ने नशे में सड़क पर किया हंगामा:रणजीत क्लब चौराहे पर आधे घंटे तक उत्पात मचाया, पुलिस थाने ले गई

बड़वानी में शराब पीकर शहर के रणजीत क्लब चौराहे में हंगामा और गाली-गलौज करना पंचायत सचिव को महंगा पड़ गया। जानकारी अनुसार, पंचायत सचिव जयसिंह रावत जो कि ग्राम बमनाली में पदस्थ हैं। इन्होंने सोमवार रात करीब 8.40 बजे शहर के रणजीत क्लब चौराहे पर करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया। बीच रोड़ पर बाइक खड़ी करके सचिव ने आने-जाने वाले लोगों को परेशान किया। साथ ही लोगों से गाली-गलौज भी की। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ ही शराब के नशे में कुछ लोगों को मारने की धमकी भी दी। इसकी सूचना वहां के राहगीरों ने शहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे सचिव को रोड़ से हटने कहा। मगर, सचिव शराब के नशे में इतना मदमस्त था कि पुलिस की भी नहीं सुन रहा था और बीच रोड़ पर ही पुलिस के सामने अपना शर्ट उतारकर पुलिस से दादागिरी करने लगा। इसके बाद और पुलिस बल बुलवाया गया और उसे जबरदस्ती उठाकर थाने ले जाया गया। इस दौरान रोड़ पर लोगों की भारी भिड़ जमा हो गई। पुलिस से भी उक्त सचिव ने शराब के नशे में अभद्रता की है। पुलिस ने अभी उसे कोतवाली थाने पर बैठा रखा है। उसका मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *