बीएसएफ प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे गौतम कुमार

गावां | मंझने पंचायत के नावाडीह निवासी गौतम कुमार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का प्रशिक्षण पूरा कर सोमवार को अपने गांव लौटे। घर वापसी पर उनका भव्य और भावुक स्वागत किया गया। मंझने पंचायत की मुखिया रूपाश्री सिंह और पूर्व सैनिक निरंजन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ढोल-बाजे,रैली और फूल-मालाओं के साथ बीएसएफ जवान का जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह लोगों ने गौतम को माला पहनाई और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। गौतम कुमार पिछले वर्ष जनवरी माह में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्होंने एक वर्ष की कड़ी ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की। उपलब्धि से पूरा गांव गर्व और खुशी से झूम उठा। िगरिडीह | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को आचार्य राजेंद्र लाल बरनवाल की सेवानिवृति पर स्नेह-मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने कहा कि आचार्य राजेंद्र लाल बरनवाल ने 32 वर्षों की अखंड सेवा के साथ-साथ अपनी कार्य कुशलता और प्रतिभा से एक आदर्श शिक्षक के रूप में विद्यालय में सेवा दी। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्प गुच्छ, शॉल, वस्त्र, मिठाई, अर्जितावकाश आदि भेंटकर सम्मानित किया। मंच संचालन एवं काव्य पाठ आचार्य अजीत मिश्रा ने किया। स्मृति में प्रशस्ति पत्र का वाचन आचार्य डॉ ब्रजेश बरनवाल ने किया। उनके साथ बिताए गए स्मरणीय पलों को सरिता कुमारी व नलिन कुमार ने साझा किया। गिरिडीह |चपुआडीह में रविवार संध्या सुरेन्द्र प्रसाद की भतीजी के विवाह पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया। महायज्ञ की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम का संचालन सहदेव प्रसाद एवं चिरंजीवी राम द्वारा किया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने गायत्री महामंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंत्र मानव जीवन को सद्बुद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। बच्चों ने गायत्री महामंत्र लेखन का संकल्प लिया, जिसके लिए उन्हें मंत्र लेखन की विशेष पुस्तिकाएं प्रदान की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *