गैस सिलेंडर फटा, दरवाजा व खिड़की उखड़कर दूर जा गिरे:इंजीनियरिंग कॉलेज का स्टूडेंट झुलसा, धमाके की आवाज सुनकर आए पड़ोसियों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

अजमेर के नाका मदार क्षेत्र में सोमवार शाम को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। कमरे का दरवाजा और खिड़की उखड़कर दूर जा गिरे। घायल छात्र को पड़ोसियों ने जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। नाका मदार बैंक कॉलोनी में मकान की दूसरी मंजिल पर सोमवार शाम करीब पांच बजे इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र जयपुर कानोता (बस्सी) निवासी कृष्णा पुत्र पूरणमल सैनी गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ कमरे में आग फैल गई। कमरे का लोहे का दरवाजा व खिड़की प्लास्टर समेत उखड़कर दूर जा गिरी। मटकी में रखे पानी से बिस्तर और अपने कपड़ों में लगी आग को बुझाया। तब तक आसपास के लोग कमरे के बाहर आ गए। कृष्णा का चेहरा व शरीर के ऊपरी हिस्सा झुलस गया। …….. पढें ये खबर भी…. राजस्थान बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड अपलोड:आज से भर सकेंगे ऑनलाइन सत्रांक, 5 से प्रारंभ होगा कंट्रोल रूम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय एवं माध्यमिक, प्रवेशिका, व्यावसायिक परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *