आमने-सामने से भिड़ी बाइक, एक की मौत:बटका खापा के पास हुई टक्कर, तीन की हालत गंभीर

बटकाखापा से 25 किलोमीटर दूर देवरी और खाजरवानी के बीच एक भीषण सड़क हादसे में आंचलकुंड निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसा शाम 5 बजे हुआ, जब दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, आंचल कुंड निवासी 28 वर्षीय शिवलाल ऊईके अपनी बाइक से गांव की तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रहे खाजरवानी निवासी सुखलाल पिता सनीलाल परतेती (35) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सुखलाल के साथ बाइक में बैठे खाजरवानी निवासी सुम्भान पिता ऐतलाल परतेती (45) और दिलीप शंभू परतेती (27) घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही टीआई चरणलाल ऊईके स्टॉफ के मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल अपनी गाड़ी से बटकाखापा अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *