बस स्टैंड पर लॉटरी से तय हुए टर्मिनल:चार टर्मिनलों से निकलेंगी चार रूट की बसें, बस ऑपरेटरों ने किया बहिष्कार

शिवपुरी के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड पर बसों के संचालन की नई व्यवस्था को लेकर सोमवार को एडीएम के समक्ष बैठक आयोजित की गई। नगर प्रशासन ने बस स्टैंड से टर्मिनल बनाने और एक निश्चित स्थान से बसें भेजने के लिए नए नियम के तहत बस ऑपरेटर्स को लॉटरी निकालने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद तय हुआ कि किस टर्मिनल से कहा के लिए बस निकलेगी। हालांकि, बस ऑपरेटर्स ने टर्मिनलों का बहिष्कार कर दिया। चार टर्मिनल हुए निर्धारित कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक में एडीएम उमेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम उमेश कौरव, तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा, यातायात प्रभारी रणवीर यादव, नगर पालिका के ईई मनोहर बाघरे ने बस स्टैंड पर टर्मिनल के आवंटन के लिए लाटरी की प्रक्रिया मुख्य रूप से संपन्न कराया था। टर्मिनल नंबर 1 के लिए गुना की पहली लॉटरी निकली थी। टर्मिनल नंबर 2 के लिए झांसी, टर्मिनल नंबर 3 के लिए श्योपुर, टर्मिनल नंबर 4 के लिए ग्वालियर की लॉटरी निकली थी। एसडीएम उमेश कौरव ने बताया कि लॉटरी निकालकर चारों टर्निमल निर्धारित किए गए है। कुछ ही दिनों में नगर पालिका टर्मिनल के बोर्ड लगाकर बसों के खड़े होने की उचित व्यवस्था करेगी। इसके बाद एक ही स्थान से बसों का आवागमन होगा। बस ऑपरेटर्स ने किया विरोध बस ऑपरेटर इस लॉटरी सिस्टम और बनाए गए टर्मिनल से सहमत नहीं हैं। बस ऑपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष जय सिंह रावत का कहना हैं कि श्योपुर की ओर जाने वाली बसों को अब ग्वालियर-गुना-झांसी जाने वाली बसों के साथ छोड़ा जाएगा। इससे कई दुकानदार बेरोजगार हो जाएगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में निकलने वाली बसों के परमिटों में पांच मिनट का अंतर हैं, ऐसे में एक स्थान से बसें समय पर बस स्टैंड से नहीं निकल पाएगी। जिससे विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *