विधानसभा में गूंजेगा खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई का मुद्दा:सदन में हंगामे के आसार, कल सीएम अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे

खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ बीकानेर में चल रहे आंदोलन की गूंज आज (मंगलवार) विधानसभा में भी सुनाई देगी। शून्यकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान इस मुद्दे को विधायक उठाएंगे। इससे पहले भी निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी सहित पश्चिमी राजस्थान के MLA खेजड़ी की कटाई रोकने का मुद्दा विधानसभा में उठा चुके हैं। विधानसभा में कल (बुधवार) शाम 5 बजे सीएम भजनलाल शर्मा राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे। मनरेगा में बदलाव को लेकर भी सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे
राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक आक्रामक रुख अपनाएंगे। कांग्रेस विधायक केंद्रीय बजट में राजस्थान के लिए कोई घोषणा नहीं होने और मनरेगा में बदलाव को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। बीजेपी विधायक कांग्रेस राज के घोटालों को लेकर पलटवार करेंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को लेकर आज भी हंगामे के आसार हैं। 30 जनवरी को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हंगामा ​किया था। बहस के दौरान कई विधायक इस मुद्दे को उठा सकते हैं। हाईकोर्ट भी जर्जर स्कूल भवनों को लेकर तल्ख टिप्पणियां कर चुका है। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *