युवाओं को गांजा सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार:घर में दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा, इससे पहले भी जा चुकी है जेल

जगदलपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर में युवाओं को गांजा सप्लाई करने वाली एक महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 6.09 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 4 हजार 750 रुपए बताई जा रही है। आरोपी महिला पूर्व में भी NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

दरसअल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुंडा क्षेत्र स्थित मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप अपने घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। घर में दबिश देकर पकड़ा पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां एक महिला मिली। जिसने अपना नाम नंदनी कश्यप (32) निवासी जगदलपुर बताया। घर की तलाशी लेने पर एक काले रंग के बैग में खाकी रंग के सेलो टेप से लिपटे पांच पैकेट बरामद किए गए। इन पैकेटों में कुल 6.09 किलो गांजा पाया गया। महिला को भेजा गया जेल आरोपी महिला गांजा रखने और बिक्री से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (बी)(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 2 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर विशेष NDPS न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *