रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया:भैंस को ढूंढ रहे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत

चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुजुर्ग अपनी गुम हुई भैंस को ढूंढने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना सोमवार को घुमांदा सड़क मार्ग के पास हुई। मालपुर निवासी करणीसिंह (66) अपनी भैंस की तलाश में घर से निकले थे। रेलवे पटरियां पार करते समय वह अचानक एक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान उनके बड़े भाई बहादुरसिंह ने की, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
बहादुरसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *