कोरबा में 2 वाहनों में टक्कर:हादसे में एक ड्राइवर की मौत, दूसरा गंभीर घायल, ट्रेलर रॉन्ग साइड से आ रहा था

मंगलवार सुबह कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रहे ट्रेलर और चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे डाला वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में प्याज से लदे डाला वाहन का चालक केबिन में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतक चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टोल नाका से राहत दल पहुंचा और गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रेलर वहीं, ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर आवागमन सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी और ट्रेलर रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। जांच में जुटी पुलिस उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल चालक अस्पताल में भर्ती है और मृतक चालक के वाहन मालिक को सूचना दी गई है। वाहन मालिक के आने के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *