वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन जिला इंदौर का आयोजन:पेंशनर्स- डे पर 17 दिसंबर को करेंगे 30 पेंशनरों का सम्मान

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन भोपाल, मध्यप्रदेश जिला शाखा इंदौर द्वारा 17 दिसंबर को पेंशनर्स- डे के अवसर पर फेडरल बैंक गीता भवन शाखा के सौजन्य से 30 पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम अभिनव कला समाज सभागार, गांधी हॉल परिसर में दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के इंदौर जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से वीरेंद्र शर्मा (प्रान्तीय समन्वयक ), रामचन्द्र दुबे (वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष), राजेश जोशी (संभागीय अध्यक्ष एवम वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष), भगवती प्रसाद पंडित (प्रान्तीय मीडिया प्रभारी एवम वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष), कमला द्विवेदी (प्रान्तीय संयोजक महिला प्रकोष्ठ), बी.सी. जैन (प्रान्तीय सचिव), दीपक धनोड़कर (प्रांतीय सचिव), देवीसिंह बारूपाल(प्रान्तीय उपाध्यक्ष), उमा हार्डिया (जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *