उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर पहुंचे झारखंड सीएम:सपत्नीक किए दर्शन, कहा- जहां दुनिया का सिर झुकता है, वहां दर्शन की उम्मीद से आए

सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन किया। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह के बाहर देहरी से भगवान महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया का सिर झुकता है, वहां दर्शन करने इसी उम्मीद से आए हैं कि बाबा महाकाल मानव जीवन को बेहतर मार्गदर्शन दें। देर शाम मुख्यमंत्री सोरेन सपत्नीक मंदिर पहुंचे। गर्भगृह के बाहर से पूजन कर उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा और आकाश शर्मा ने पूजन सम्पन्न कराया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री कुछ समय नंदी हॉल में बैठे और ध्यान लगाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने मुख्यमंत्री को भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मीडिया से चर्चा करते हुए सोरेन ने कहा, “जैसे-जैसे समय मिलता है, हम इन पवित्र स्थानों पर जाना पसंद करते हैं। बाबा महाकाल का साम्राज्य पूरी पृथ्वी पर है। हमारी भी इच्छा है कि उन जगहों पर जाएं, जहां पूरी दुनिया श्रद्धा से सिर झुकाती है।” महाकाल लोक से प्रेरणा और झारखंड में विकास महाकाल लोक की तरह झारखंड में विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सोरेन ने कहा कि झारखंड में भी बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। बाबा बैजनाथ और महाकाल को जोड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि केदारनाथ हो, बाबा वासकी नाथ हो, बाबा देवधर हो या बाबा महाकाल हो। इस पर चर्चा बढ़ेगी तो हम जरूर हिस्सा लेगें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *