भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री चुनी गईं अनिता

रामानुजनगर | भाजपा महिला मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्ति के तहत युवा नेत्री अनिता सिंह को मंडल महामंत्री बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष का माहौल है। अनिता सिंह पूर्व विधायक निरंजन सिंह की बेटी हैं। भाजपा संगठन इन दिनों प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार नियुक्तियां कर रहा है। अपनी नियुक्ति पर अनिता सिंह ने प्रदेश, जिला व मंडल नेतृत्व सहित विधायक भूलन सिंह के प्रति आभार जताया। उन्होंने मिली जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए महिला मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *