सिलेंडर ब्लास्ट मामले की जांच कमेटी करेगी:हॉस्टल इंचार्ज सस्पेंड, 8 छात्रों सहित घायल रसोइया को आर्थिक मदद मिली

मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास में शनिवार की देर रात हुए एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट के मामले में छात्रावास अधीक्षक बाबूलाल कोल को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। वहीं घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। वही सिलेंडर विस्फोट के कारण 8 छात्रों सहित घायल रसोइया को शासन की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। घायलों को दी गई आर्थिक सहायता कलेक्टर ने बताया कि घायल छात्रों सहित रसोईया को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से सहायता राशि मंजूर की गई है। जिस छात्र का एक पर कट गया है। उसे 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की गई है। इसी तरह दो घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसी तरह सामान्य रूप से घायलों को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा 25 -25 और रेड क्रॉस मऊगंज कोष से घायलों को 10-10 हजार रुपए आर्थिक सहायता मंजूर की है। घायलों की स्थिति में सुधार बताया गया है। रसोईया सहित आठ छात्रों की स्थिति सामान्य है। वही जिस छात्र का सिलेंडर ब्लास्ट के कारण घुटने के नीचे से पैर कट गया था। उसका अभी भी संजय गांधी अस्पताल रीवा में इलाज चल रहा है। बताया गया कि 12 साल पहले छात्रावास परिसर में रसोई कक्ष छात्रावास अधीक्षक कक्ष और चौकीदार कक्ष का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। लेकिन तीनों भवनों की दीवाल खड़ी कर छत तो डाल दिया गया। इसके बाद आज तक दोबारा निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा। जिसका परिणाम रहा कि इस एक दशक के अंतराल में तीनों भवन खंडहर के रूप में तब्दील हो गए। स्थिति इतनी गंभीर रूप से निर्मित हो गई की इस खंडहर नुमा रसोई कक्ष में आज भी छात्रावास में रहने वाले बच्चों के लिए भोजन बनता है। लेकिन जिम्मेदार विभागों के अधिकारी ध्यान नहीं दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *