कोटा में सब्जी बेचने वाले पर चाकू से हमला,VIDEO:6 बदमाशों ने बाइक से गिराया, बचाने आए डॉक्टर को देखकर भागे

कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सब्जी बेचने वाले से लूट की कोशिश की। बदमाशों ने युवक को बाइक से गिरा दिया। फिर चाकू से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर को देखकर बदमाश वहां से भाग गए। घटना सुबह साढ़े 4 बजे के आसपास 80 फीट लिंक रोड़ की है। घटना में पीड़ित सब्जी बेचने वाला कन्हैया लाल की गर्दन पर हल्का कट लगा है। प्रत्यक्षदर्शी डॉ.शेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि रोज की तरह वो सुबह साढ़े 4 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर के बाहर से ताला लगा रहे थे। इस दौरान रोड पर चिल्लाने की आवाज आई देखा तो एक युवक नीचे गिरा हुआ था। 5-6 युवक उससे छिनाझपटी कर रहे थे। इतने में मदद को दौड़ा, वहां अन्य लोग भी पहुंचे तभी बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए। पहले देखिए हादसे से जुड़े PHOTOS

बाइक सवार युवक ने बताया की वो सब्जी बेचने का काम करता है। सुबह जल्दी ही सब्जी खरीदने बोरखेड़ा से सब्जी मंडी की ओर जा रहा था। रास्ते में 2 बाइकों पर बैठे 6 बदमाशों ने उसका पीछा किया। फिर मौका देखकर उसे गिरा दिया। उसने भागने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। साथ ही पैसे छीनने की भी कोशिश की। बचाने वालेडॉ. शेमेन्द्र ने पीड़ित युवक को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का कहा था। सीआई अनिल टेलर ने बताया की बोरखेड़ा इलाके में युवक कन्हैया लाल से मारपीट हुई है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है अभी पीड़ित ने थाने में शिकायत नहीं दी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *