ट्रैक्टर की टक़्कर से युवक की मौत:सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर हवा चेक कर रहा था, पेट व पैर में चोट लगी

कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक के टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शिकायत दिए। घटना 2 फरवरी शाम 7 बजे के आसपास की है। मृतक राजेश ( 22) ओढ़ बस्ती, नाका के पास गड़ेपान थाना सिमलिया का रहने वाला था। जीजा परवत सिंह ने बताया राजेश ट्रैक्टर ट्राली चलता था। सोमवार को पत्थर खाली कर वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में नाके के पास ट्रैक्टर अनबैलेंस हुआ। उसे लगा टायर पंचर हुआ है। वो हवा चेक करने के लिए उतरा। ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर हवा चेक कर रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कोटा लेकर आए। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर का टायर उसके पेट पर चढ़ गया, उसके पैर पर भी चोट लगी। राजेश के तीन छोटे छोटे बच्चे है। सबसे छोटा बच्चा अभी दो महीने का है। सिमलिया थाना हेड कांस्टेबल सुरेश चंद मृतक के बड़े भाई मुरली ने शिकायत दी है। जिसमें बताया की सड़क किनारे हवा चेक करते समय सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *