फाजिल्का में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़:2 महिलाएं अरेस्ट, एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए वसूले, सरगना अभी भी फरार

फाजिल्का जिले की सदर थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में एक केस दर्ज किया है। जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक उक्त महिलाएं व कुछ लोग गिरोह के रूप में सक्रिय है। जिनके द्वारा भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे जा रहे थे। ऐसे ही शिकायत पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है। SHO बोले- लालोवाली गांव के व्यक्ति ने की थी शिकायत जानकारी देते हुए सदर थाना के एसएचओ प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस के पास गांव लालोवाली के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई। वह कामकाज के लिए फाजिल्का शहर आ रहा था कि जब वह गांव जटवाली के पास पहुंचा तो एक महिला के साथ कार में बैठ गई और फाजिल्का में रतन नामक व्यक्ति ने उसकी फोटो खींच ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा और धमकी दी गई कि उसपर रेप का केस दर्ज करवा देंगे। जिसमें दो और महिलाएं शामिल थी। इस मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें तीन महिलाओं परवीन कौर, कश्मीरा कौर, आशा रानी सहित रतन सिंह समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। इसके साथ ही दो महिलाओं परवीन और आशा रानी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि के दो तीन अज्ञात लोग बताए जा रहे है। पुलिस के मुताबिक दो लाख रुपये की मांग की गई और 50 हजार वसूल लिए गये। फिलहाल मामले में मुख्य आरोपी रतन पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *