कोटपूतली-बहरोड़ में भैंसलाना में श्री श्याम शक्ति मंडल की 34वीं वार्षिक पदयात्रा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर उन्होंने पदयात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। 26 फरवरी को खाटू श्याम धाम पहुंचेगी
श्याम मंडल के धर्मसिंह भैंसलाना ने बताया-यह पदयात्रा 24 फरवरी को सुबह 7 बजे प्राचीन शिव मंदिर से निशान पूजा-अर्चना के बाद भैंसलाना से रवाना होगी। पदयात्रा 26 फरवरी को खाटू श्याम धाम पहुंचेगी। यात्रा का पहला विश्राम स्थल सांवलपुरा मण्ढा और दूसरा विश्राम स्थल नाथूसर रहेगा। तीसरे दिन, 26 फरवरी को पदयात्री खाटू धाम पहुंचकर बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। ये रहे मौजूद
बैठक में राम सिंह, सांवर सिंह, अमरसिंह, शिंभू साँपला, सोहन यादव, दिलीप सिंह डीलर, महेंद्र सोनी, राजवीर सिंह, गिरधारी लाल यादव, सुभाष योगी, भानुप्रताप सिंह, पारस सिंह, विरेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह, हेमराज सिंह और हेमराज जाट सहित कई श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


