फाजिल्का में 50 लोगों को काटने वाला स्ट्रीट डॉग पकड़ा:दो साल से परेशान थे लोग, बच्चों ने घर के बाहर खेलना बंद किया

फाजिल्का के गांधी नगर पचास से अधिक लोगों को काटने वाले एक स्ट्रीट डॉग को दो साल बाद आज स्थानीय लोगों ने काबू कर लिया। पकड़े गए कुत्ते को एक वाहन में सवार कर शहर से बाहर छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त डॉग रोजाना मोहल्ले के बच्चों व लोगों को काट रहा था। इस वजह से बच्चे घरों से बाहर निकलने से डर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। जानकारी देते हुए अरुण कुमार, संदीप कुमार ने बताया कि पिछले दो वर्षों से एक स्ट्रीट डॉग उनके मोहल्ले में स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा था। न सर्फ बच्चों को बल्कि बड़े बजुर्गों को काट लेता था। जिससे मोहल्लावासी काफी परेशान थे। कई बार नगर कौंसिल में भी शिकायत की गई लेकिन इसे पकड़ा नहीं जा सका। बच्चों ने घर के बाहर खेलना बंद कर दिया था उन्होंने बताया कि पहले कभी-कभार किसी को ये काटता था, लेकिन अब रोजाना ऐसे घटना रिपोर्ट होने लगी। बच्चों ने गलियों में खेलना बंद कर दिया। बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर आने के लिए माता- पिता खुद ध्यान रखना पड़ गया। आखिरकार आज मोहल्लावासियों ने मिलकर फैसला लिया और एक घंटे की मशक्कत के बाद डॉग को पकड़ लिया गया है। जिसे बकायदा अलविदा कहा गया। पकडे़ गए डॉग को जुगाड़ू वाहन के जरिए शहर से दूर छोड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *