राजिम| आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना राजिम थाना का है। जानकारी के अनुसार राजिम के वार्ड क्रमांक 01 आमापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14 में कामेश्वरी देवांगन (48) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय केंद्र में अन्य कोई मौजूद नहीं था।


