कोटपूतली में स्व.इंद्र सिंह भाटी की पुण्यतिथि मनाई:दांतिल में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, कई बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा

कोटपूतली के गांव दांतिल में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में स्व.इंद्र सिंह भाटी की 10वीं पुण्यतिथि पर एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना था। 400, 800 और 1600 मीटर की दौड़
प्रतियोगिता में 400 मीटर, 800 मीटर और 1600 मीटर की दौड़ शामिल थी, जिसमें सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को कुल 51 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बीजेपी महामंत्री बोले-शरीर के साथ मानसिक विकास पर ध्यान देना जरूरी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि खेलों से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें तलाशने और सहयोग करने की जरूरत है। इन्होंने व्यक्ति किए विचार
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच किरण देवी ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, भाजपा नेता मुकेश गोयल, युवा नेता गिरीश राठौड़ और सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत शामिल थे, जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। ये रहे मौजूद
प्रतियोगिता के संयोजक राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिसिंह भाटी, विक्रम सिंह भाटी और दिनेश सिंह भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन के मिथिलेश टांक, पूर्व नर्सिंग अधीक्षक सुरेश कुमार मीणा, महंत अरुणपुरी महाराज, टीम आरवाईएस संरक्षक व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह बहाली, जिलाध्यक्ष अभय सिंह मावंडा, वाईस चेयरमैन पावटा नरपत सिंह शेखावत, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मसिंह भैंसलाना, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पवन सिंह सरपंच चूरू, सरपंच कैलाश स्वामी, उपसरपंच ओमप्रकाश सैनी, एड. विकास जांगल, पंसस हरिद्वारी लाल स्वामी, राजू मीणा, रविप्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य अजय यादव, विजय यादव, नत्थूसिंह तंवर, करण सिंह तंवर, सूबेदार रघुवीर सिंह तंवर, नेपाल सिंह तंवर, मालीराम अधाना, श्रीराम सैनी, डूंगाराम कुमावत, महेश दौराता, निहारिका, किशन लाल मीणा, दीपक वर्मा और भवानी गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *