शेयर ट्रे​डिंग से दोगुना मुनाफे का झांसा देकर ठगे 82.50 लाख, हुआ गिरफ्तार

राजनांदगांव| शेयर ट्रे​डिंग से रकम दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को 82 लाख 50 हजार रुपए ठगने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके पुलिस टीम ने गाजियाबाद से पकड़ा है। बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि शहर के गोकुलधाम में रहने वाले आरोपी धनीराम सिन्हा ने अपने परिचित के लोगों को ऑनलाइन शेयर ट्रे​डिंग की जानकारी दी। जिसमें रुपए लगाने पर दोगुना मुनाफा होने की बात कही। धनीराम की बात में आकर अलग-अलग लोगों ने कुल 82 लाख 50 हजार रुपए उसके बताए खातों में जमा किया। लेकिन किसी को भी मूल रकम तक वापस नहीं मिली। इसके बाद सभी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। फरार चल रहे धनीराम िसन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से 4 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक व 3 मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *