10वीं के छात्र की 7 दिन बाद मौत:दो बाइक की टक्कर में हुआ था घायल, एक युवक की पहले ही हो चुकी मौत

सदर थाना क्षेत्र के वागदरी के पास दो बाइक की टक्कर में घायल 10वीं कक्षा के छात्र की 7 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का गुजरात के मोडासा में इलाज चल रहा था। वहीं, घटना के दिन ही एक युवक की मौत हो गई थी। सदर थाना एसआई रमेशचंद्र ने बताया कि 27 जनवरी को नेशनल हाईवे 927 ए पर उदयपुर रोड पर बागदरी गांव के पास 2 बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि हादसे में मनसी (18) पुत्र हजारीलाल डामोर निवासी वागदरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डूंगरपुर से रेफर कर दिया था। परिजन उसे गुजरात के मोडासा अस्पताल लेकर गए। सात दिनों तक उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान मनसी की मौत हो गई। घटना के बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए ओर मॉर्च्युरी में रखवाया। सदर थाना पुलिस मॉर्च्युरी पहुंची। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *