काकीनाडा से हिसार के बीच 19 फरवरी से स्पेशल ट्रेन:सीकर स्टेशन पर भी रुकेगी, 29 मार्च तक होगा संचालन

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से हिसार के बीच रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इस रूट पर 19 फरवरी से लेकर 29 मार्च तक यह ट्रेन संचालित होगी। इस ट्रेन का सीकर स्टेशन पर भी 5 मिनट के लिए ठहराव होगा। सीकर के अलावा यह ट्रेन अजमेर, सूरत सहित कई बड़े स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 07705/07706 काकीनाडा टाउन-हिसार-काकीनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इनमें काकीनाडा टाउन-हिसार स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी से 26 मार्च तक और हिसार-काकीनाडा टाउन ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक संचालित होगी। ट्रेन का होगा ऐसे होगा संचालन गाड़ी संख्या 07705 काकीनाडा टाउन से 19 फरवरी से 26 मार्च तक हर गुरुवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शनिवार सुबह 7:55 बजे सीकर स्टेशन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 8 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे हिसार पहुंच जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 07706 हिसार-काकीनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन 22 फरवरी से 29 मार्च तक हिसार से रविवार रात 11:15 बजे रवाना होकर सोमवार अलसुबह 3:55 बजे सीकर स्टेशन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 4 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 9 बजे काकीनाडा टाउन पहुंच जाएगी। ट्रेन में कुल 24 डिब्बे रहेंगे। ट्रेन का सूरत, अजमेर, रींगस सहित कई बड़े स्टेशन पर ठहराव होगा। बता दें कि 21 फरवरी से बाबा खाटूश्याम का मेला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन का फायदा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *