भीलवाड़ा के व्यवसायिक ओर रिहायशी इलाकों में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण की शिकायत के बाद आज फिर यूआईटी की टीम ने अवैध अतिक्रमणों को हटाने पहुंची। इस दौरान यूआईटी की टीम शहर के मुख्य मार्ग नेहरू रोड पर कार्रवाई करते हुए राम स्नेही अस्पताल और नाले के आसपास पिछले लंबे समय से काबिज अवैध अतिक्रमियों को हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई, कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया, लेकिन यूआईटी के दस्ते ने कच्चे पक्के निर्माण को ध्वस्त करते हुए अतिक्रमण हटा दिए। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई यूआईटी के अधिकारियों ने बताया कि श्री गेस्ट हाउ चौराहा, नेहरू रोड और सांगानेरी गेट क्षेत्र सहित रामस्नेही अस्पताल के आसपास लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी। अतिक्रमियों को कई बार नोटिस ओर चेतावनी भी दी थी, नहीं मानने पर आज टीम मौके पर पहुंची। फिर नाले के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कुछ निर्माण को भी तोड़ा गया है। ठेले,थडी और बंद केबिनो को हटाया इस दौरान कई ठेले, थड़ी और बंद केबिन भी हटाए गए। साथ ही यहां व्यापार करने वाले लोगों को भी अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी है। अतिक्रमण के चलते नेहरू रोड मार्ग पर यातायात की काफी समस्या थी, इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की शिकायत की जा रही थी। इसके बाद आज टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


