मोगा के मेन बाजार में मंगलवार सुबह चोरों ने पुलिसिया गश्त के दावों की पोल खोल दी। शातिर चोर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में आए और एक नामी रेडीमेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से करीब 7 से 8 लाख रुपये के लेडीज सूट और गल्ले में रखे 60 हजार रुपये कैश समेट कर रफूचक्कर हो गए। प्लानिंग के साथ आए थे चोर दुकान के मालिक मोहम्मद साहिल ने बताया कि वह सुबह 9 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। शटर के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी में क्या दिखा सुबह करीब 5:00 बजे चोर कार से पहुंचे।
दुकान में घुसने से पहले उन्होंने पड़ोस की दुकान का सीसीटीवी कैमरा तोड़ा। दुकान के अंदर घुसते ही सबसे पहले मेन स्विच बंद कर दिया ताकि अंदर लगे कैमरे रिकॉर्डिंग न कर सकें। जाते-जाते चोर डीवीआर और अन्य कैमरों को भी नुकसान पहुंचा कर गए। सामान खरीदने के लिए रखे थे पैसे पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, गल्ले में रखे 60 हजार रुपये चोरी हुए हैं, जो आज मार्केट से नया स्टॉक खरीदने के लिए रखे गए थे। इसके अलावा, चोरों ने दुकान से चुन-चुन कर महंगे और ब्रांडेड लेडीज सूट उठाए, जिनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने क्या कहा पुलिस बलविंदर सिंह थाना प्रभारी ने बताया सूचना मिलते ही टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गाड़ी का नंबर हमारे पास है। आसपास के इलाकों में लागे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे है जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।


