राजस्थान का अग्निवीर पश्चिम बंगाल में शहीद:तीन घंटे पहले मां से फोन पर बात की थी, बोले-ड्यूटी से आया हूं, अब खाना खाऊंगा

श्रीमाधोपुर के कंचनपुर-जोरावरनगर गांव निवासी अग्निवीर करणसिंह राठौड़ (22) ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में गमगीन माहौल है। परिवार में करण सिंह के भाई भाई चतर सिंह राठौड़ ने बताया-करणसिंह राठौड़ दिसंबर 2022 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे और 17 कॉर्स सिलीगुड़ी बागडोगरा में तैनात थे। 1 फरवरी की शाम को असम से आर्मी के सीओ का फोन आया, जिसमें करणसिंह के निधन की सूचना दी गई। तीन घंटे पहले मां से फोन पर की थी बात
तीन घंटे पहले करणसिंह ने अपनी मां मुकेश कंवर से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे ड्यूटी करके आए हैं और अब खाना खाएंगे। इसके 3 घंटे बाद शहीद होने की खबर सुनकर परिवार स्तब्ध रह गया। हालांकि परिवार को अभी तक जानकारी नहीं है कि उनका निधन कैसे हुआ। करणसिंह का पार्थिव शरीर सिलीगुड़ी से दिल्ली लाया गया है। बुधवार सुबह पार्थिव देह को श्रीमाधोपुर पुलिस थाना लाया जाएगा। तिरंगा रैली का होगा आयोजन
अग्निवीर करणसिंह राठौड़ के सम्मान में एक तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद राठौड़ों की ढाणी में बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 10 साल पहले पिता सेना से हुए थे रिटायर
परिजनों ने बताया कि करणसिंह का पूरा परिवार देश सेवा से जुड़ा हुआ है। उनके पिता दयाल सिंह राठौड़ करीब 10 साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। करणसिंह के दोनों चाचा भी सेना में कार्यरत हैं। उनकी बड़ी बहन निकिता कंवर सीमा सुरक्षा बल में तैनात हैं। करणसिंह अविवाहित थे और करीब 3 साल 10 महीने पहले अग्निवीर सेवा में भर्ती हुए थे। … यह भी पढ़ें जम्मू-कश्मीर में राजस्थान का जवान शहीद:बेटी से फोन पर कहा था-तुझे आर्मी का अफसर बनना है; पत्नी और पिता शहादत से अनजान जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में रविवार (8 जून) रात डेढ़ बजे सिर में गोली लगने से चूरू के आर्मी के जवान भंवरलाल (32) शहीद हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *