हनुमानगढ़ में 223 ग्राम अफीम के साथ 2 युव​क गिरफ्तार:स्कॉर्पियो भी की जब्त, गश्त के दौरान पकड़ा

हनुमानगढ़ में टाउन थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 223.06 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह (28) निवासी वार्ड नंबर 8, टिब्बी और चन्दूराम (26) निवासी राठीखेड़ा चक, 3 जीजीआर, टिब्बी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सोमवार रात को की गई। टाउन थाना पुलिस की टीम एसआई रामकेर के नेतृत्व में सतीपुरा रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान घग्गर के पटड़े पर चक ज्वालासिंहवाला रोही के समीप एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखी।
पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें से 223.06 ग्राम अफीम मिली। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से अफीम की खरीद-फरोख्त और सप्लायर के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी। पुलिस को बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। मामले की जांच एसआई ज्योति को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *