बिना हेलमेट बाइक सवार की हाईवे पर दर्दनाक मौत:पाकुड़ में हाइवा ट्रक के पीछे जा घुसी बाइक, अस्पताल पहुंचते ही एक की मौत

झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क पर तोड़ाई के पास देर रात यह हादसा उस समय हुआ, एक मोटरसाइकिल हाईवा ट्रक के पीछे से जा घुसा। हादसे के वक्त बाइक पर एक साथ तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के समय तीनों सवार बिना हेलमेट के थे। अस्पताल पहुंचते ही एक मरा घटना की जानकारी स्थानीय सौरव कुमार सिंह और विकास कुमार ने हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अभी तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। जागरूकता अभियान के बाद भी नहीं समझ रहे लोग जिले के परिवाहन विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के तमाम प्रयास कर रही है। इसके बाद भी लोग समझने को तैयार नहीं हो रहे हैं। बिना हेलमेट पहन यात्रा कर रहे हैं। जिसका नतीजा यह हो रहा है कि लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। परिवहन विभाग की ओर से हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों से चालान भी काटे जा रहे हैं। एि दिन में 15 हजार रुपए तक का जुर्माना वसूला गया है। डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने बताया कि जागरूकता अभियान के बावजूद बड़ी संख्या में चालक हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान भी शुरू किया है। हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *