दिल्ली विधानसभा में पहुंचे पांच सिख चेहरे:राजौरी गार्डन से सिरसा की हुई जीत; सिसोदिया को तरविंदर ने हराया; AAP के दो जीते

दिल्ली में हुए विधानसभा में 5 सिख चेहरे पहुंच गए हैं। जिनमें तीन भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते, जबकि दो आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन से जीत हासिल की है। वहीं पूर्व उप-मुख्यमंत्री को हराने वाले भी सिख ही हैं। भाजपा ने दिल्ली में 3 सिख चेहरों को टिकट दी थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने चार सिख चेहरे उम्मीदवार के तौर पर दिल्ली चुनावों में उतारा था। भाजपा के सभी सिख चेहरों ने जीत हासिल की, लेकिन कांग्रेस के मात्र 2 ही चेहरे जीत हासिल कर सके। भाजपा नेता तरविंदर सिंह मरवाह, जो पहले कांग्रेस में थे, ने जंगपुरा सीट से सिसोदिया को 675 वोटों के मामूली अंतर से हराया है। सिसोदिया ने अपनी हार स्वीकारते हुए कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है। अरविंदर सिंह लवली ने गांधी नगर सीट से जीत दर्ज की, जहां उन्होंने AAP के नवीन चौधरी (दीपू) को हराया। बीजेपी से जीते सिख चेहरे आप के लिए मिला-जुला परिणाम: सिरसा को मिले 64 हजार वोट दिल्ली चुनावों में मनजिंदर सिंह सिरसा टॉप पांच उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल थे, जो सबसे अमीर हैं। उन्हें भाजपा ने राजौरी गार्डन सीट से आम आदमी पार्टी की धानवती चंदेला को हराया। 18,190 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इन चुनावों में सिरसा ने 64,132 वोट हासिल किए, जबकि चंदेला को 45,942 वोट मिले। बीजेपी के सिरसा ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि दिल्ली के लोगों ने AAP सरकार से मुक्ति पाई है। वहीं, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हार पर सिरसा ने कहा कि उन्हें ईवीएम पर दोष देने की चिंता है। चांदनी चौक व तिलक नगर से भी सिख चेहरे जीते AAP के पुनरदीप सिंह साहनी और जरनैल सिंह ने चांदनी चौक और तिलक नगर सीटों पर जीत हासिल की। AAP के तिमारपुर और शाहदरा में उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। तिमारपुर से AAP ने सुरेंदर पाल सिंह और शाहदरा से जितेंदर सिंह शंटी को टिकट दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *