बाइक के सामने कुत्ता आने से युवक घायल:डीग कामा रोड पर हादसा, पैर में फ्रैक्चर के कारण हायर सेंटर रेफर

डीग कामा रोड पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से यह दुर्घटना हुई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे डीग कामा रोड पर दिदावली गांव के पास हुई। सकरवा निवासी भोला (32) अपनी पत्नी के साथ बाइक से डावक गांव जा रहा था। वह गोवर्धन थाना क्षेत्र के सकरवा गांव से डीग जिले के डावक गांव में एक समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे डीग जिला अस्पताल पहुंचाया। डीग जिला अस्पताल में डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि भोला के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *