जांजगीर के नवागढ़ नगर पंचायत की भाजपा प्रत्याशी का निधन:25 दिन पहले हुई थी डिलीवरी, बिलासपुर अस्पताल में ली अंतिम सांस

जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी की मौत हो गई है। वार्ड नंबर 14 से BJP कैंडिडेट सीमामनी दिवाकर का बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सीमामनी ने करीब 25 दिन पहले ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। चुनावी माहौल के बीच उनके निधन से शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीमामनी दिवाकर एक अनुभवी नेता थीं और पहले वार्ड नंबर 3 से भाजपा की पार्षद के रूप में सेवा दे चुकी थीं। शुक्रवार रात उनकी हालत अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों के सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर मिलते ही नवागढ़ में चल रहे चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस दुखद घटना पर दु:ख जताया है। चुनाव प्रचार के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *