एडवोकेट मनीष यादव ने संभाला हाई कोर्ट बार का नेतृत्व:प्रशासनिक न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, इंदौर को नया अध्यक्ष मिल गया है। 66 साल पुराने बार इतिहास में पहली बार सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में 42 वर्षीय मनीष यादव ने पदभार संभाला। हाई कोर्ट बार की पहली कार्यकारिणी का गठन वर्ष 1960 में हुआ था, तब से लेकर अब तक मनीष यादव सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री विजय कुमार शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान बार परिसर में अधिवक्ताओं की बड़ी मौजूदगी रही। नई कार्यकारिणी में ये चेहरे शामिल अध्यक्ष: मनीष यादव उपाध्यक्ष: अभिषेक तुगनावत सचिव: मनीष गडकर सहसचिव: अमित राज कार्यकारिणी सदस्य: राहुल पांचाल तेजस जैन अमन मालवीय रश्मेंद्र सूर्यवंशी अनिक जैन पदभार ग्रहण समारोह के दौरान अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का शीघ्र व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बार और बेंच के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *