अजमेर में फूड सेफ्टी टीम ने दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा और जांच के लिए मसालों के सेम्पल लिए। साथ ही मांगलियावास स्थित फैक्ट्री से 13 हजार किलो से ज्यादा मसाला सीज किया। इन मसालों के कट्टों पर तारीख नहीं लिखी थी। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी। सीएमचओ ज्योत्सना रंगा ने बताया- फूड सेफ्टी ऑफिसर की एक टीम ने श्री बाल गोपाल फूड्स (मसाला फैक्ट्री) अजमेर में निरीक्षण किया गया और वहां से हल्दी, मिर्ची, धनिया पाउडर के सेंपल लिए गए । जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक सिंधी, केसरी नंदन शर्मा एवं राजेंद्र शर्मा शामिल रहे। साथ ही मांगलियावास में दूसरी टीम ने श्री हरि नमकीन फैक्ट्री मेसर्स श्री स्वामी नारायण फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड में नमकीन व मिक्स मसाले के नमूने लिए गए। मिक्स मसालों के कट्टों पर तारीख अंकित नहीं होने, इंग्रीडिएंट नहीं होने व कट्टे पुराने प्रतीत होने के कारण टोमेटो मिक्स मसाला व कुरकुरे मिक्स मसाले के नमूने लिए और कुल 13170 किलो मिक्स मसाला मौके पर सीज किया। टीम में आनंद कुमार, अजय मोयल व राजेश कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत एफएसएस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। …….. पढें ये खबर भी…. राजस्थान बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड अपलोड:आज से भर सकेंगे ऑनलाइन सत्रांक, 5 से प्रारंभ होगा कंट्रोल रूम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने बोर्ड परीक्षा-2026 के लिए उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय एवं माध्यमिक, प्रवेशिका, व्यावसायिक परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढें


