नगर विकास मंत्री आज करेंगे मेले का उद्घाटन, कृषि सहित विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल

भास्कर न्यूज । गिरिडीह अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र परिसर पचंबा में जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से एक हजार से अधिक किसानों के भाग लेने की संभावना है। मेले का उद्घाटन सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी आशुतोष कुमार तिवारी ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि मेले में बेहतर फसल उत्पादन करने वाले 200 किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 100 किसानों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। डीएओ ने बताया कि मेले में जिला सहकारिता विभाग,जिला मत्स्य विभाग,जिला उद्यान विभाग एवं जिला पशुपालन विभाग द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। चयनित किसानों को प्रथम पुरस्कार के रूप में गंती, द्वितीय पुरस्कार के रूप में कुदाल, तृतीय पुरस्कार के रूप में बाल्टी तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में धाम (पात्र) प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त रामनिवास यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव,उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी के शामिल होंगे। अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र परिसर में मेले को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। अनुमंडल कृषि प्रक्षेत्र परिसर में किसान मेला के लिए बना पंडाल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *