अभाविप छात्र-छात्राओं के बीच किया शैक्षणिक सामग्री वितरण

भास्कर न्यूज |गिरिडीह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से सोमवार को पीरटांड़ इकाई द्वारा प्रखंड पीरटांड़ पंचायत अंतर्गत मधुबन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को कॉपी, बॉक्स, पेंसिल, रबर, कटर, पेन सहित अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। मुख्य रूप से अभाविप प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू तथा प्रदेश एसएफएस सह संयोजक अनीश राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सह प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि अभाविप का आयाम सेवार्थ विद्यार्थी संगठन के प्रमुख कार्यों में से एक है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। अशोक जैन ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। जब-जब देश को आवश्यकता पड़ी है, परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में भाग लिया है। एसएफएस सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि सेवार्थ विद्यार्थी का कार्य पूरे प्रांत में और अधिक व्यापक रूप से किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाई जा सके। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी अतिशय जैन, मुकेश प्रसाद गुप्ता, अतुल जैन, साहिल कुमार सहित उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *