एआई संचालित डिजिटल विज्ञापन का अध्ययन किया:कपिल वर्मा पीएचडी, जाना कैसे सहभागिता, रुचि और निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करते

उदयपुर के पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के शोधार्थी कपिल वर्मा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। कपिल वर्मा ने ‘उच्च शिक्षा में छात्र सहभागिता पर एआई संचालित डिजिटल विज्ञापन का अध्ययन’ विषय पर अपना शोध पूर्ण किया। यह शोध आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से किए जाने वाले विज्ञापनों के प्रभाव और उनकी भूमिका को समझने पर केंद्रित है। वर्मा ने बताया कि शोध में यह विश्लेषण किया गया है कि किस प्रकार एआई आधारित डिजिटल विज्ञापन उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों की सहभागिता, रुचि और निर्णय प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं।
उन्होंने यह शोध एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। शोध कार्य में पेसिफिक विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. हेमंत कोठारी, रजिस्ट्रार शरद कोठारी और फैकल्टी चेयरमैन साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रो. दिलेन्द्र हिरण ने भी सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *