प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी ने करवाई पति ही हत्या:लाठी-डंडों से पीटकर टीचर को मार डाला, 3 माह पहले हुई थी शादी

श्रीगंगानगर जिले की रावला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दिन पहले सड़क पर प्राइवेट स्कूल टीचर का शव मिलने के मामले में खुलासा किया है। टीचर ही हत्या उसकी ही पत्नी ने दूसरे युवक के साथ चल रहे प्रेम-प्रसंग के कारण करवाई थी। वारदात के बाद इस घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। श्रीगंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया- 30 जनवरी की रात 9 बजे रावला पुलिस को सूचना मिली कि गांव 01 केएलएम में गांव की ओर जाने वाली सड़क किनारे पति-पत्नी बेहोश हालत में पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान आशीष और महिला (पत्नी) अंजली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को रावला सीएचसी में भर्ती कराया जहां, डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि मृतक आशीष की पत्नी अर्जु उर्फ अंजली (23) निवासी सादुलशहर (श्रीगंगानगर) ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। जिसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आशीष कुमार (27) पुत्र रामरत्न की शादी तीन महीने पहले अंजली से हुई थी। अंजली अपनी शादी से खुश नहीं थी और शादी के कुछ दिनों बाद ही अपने पीहर लौट गई। वहां उसने अपने पुराने प्रेमी संजय उर्फ संजू के साथ मिलकर आशीष की मर्डर प्लांनिग की। जिसके बाद अंजली वापस ससुराल लौटी और रोजाना की तरह रात में खाना खाने के बाद पति आशीष के साथ सड़क पर घूमने का बहाना बनाकर उसे सुनसान जगह पर ले गई। 30 जनवरी की रात को उसने प्रेमी संजय को फोन कर बुलाया। संजय अपने साथियों रोहित उर्फ रॉकी, बादल उर्फ सिद्धार्थ को साथ लेकर घर आशीष के घर से 200 मीटर दूर गांव को जाने वाली सड़क पर पहुंचे और झाड़ियों में छिप गए। जब आशीष और अंजली वहां पहुंचे, तो अंजली के इशारे पर आरोपियों ने आशीष पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए और उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद गले में मफलर डालकर आशीष का गला घोंट दिया। जिसमें आशीष की मौत हो गई। हत्या के बाद अंजली ने आशीष का मोबाइल और अपने कान के झुमके आरोपियों को देकर उन्हें मौके से भगा दिया, ताकि घटना को लूट या एक्सीडेंट का रूप दिया जा सके। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग के चलते आशीष की पत्नी ने उसकी हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय उर्फ संजू (25) निवासी जगदंबा कॉलोनी (श्रीगंगानगर), रोहित उर्फ रॉकी (20), सादुलशहर (श्रीगंगानगर), बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) जगदंबा कॉलोनी, (श्रीगंगानगर) और अर्जु उर्फ अंजली (23) सादुलशहर, (श्रीगंगानगर) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। परिजन ने करवाई थी एक्सीडेंट की रिपोर्ट आशीष के घर में उसके माता-पिता और चाचा-चाची रहते हैं। चाचा बजीर चंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि भतीजा आशीष अपनी पत्नी अंजू के साथ शुक्रवार रात 9 बजे खाना खाकर रोज की तरह घूमने गए थे। जब दोनों सड़क के किनारे चाननराम के खेत के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने आशीष को टक्कर मार दी थी। जिससे आशीष की मौत हो गई। 3 महीने पहले हुई थी शादी पुलिस ने बताया-आशीष (27) पुत्र रामचंद्र, गांव एक केएलएम का रहने वाला था। उसकी शादी 3 महीने पहले ही हुई थी। आशीष के सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं। आशीष ने तीन दिन पहले ही एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के पद पर नौकरी जॉइन की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *