डेरा ब्यास प्रमुख की मजीठिया से मुलाकात पर विवाद:वित्त मंत्री चीमा बोले- रिश्तेदारी में कोई भी मिल सकता है

पंजाब में डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की बिक्रम मजीठिया से जेल में मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मुलाकात पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी थी। अब पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की है। फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में मीडिया से बात करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस मामले में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिश्तेदारी के नाते कोई भी किसी से मिलने जा सकता है। सबूतों के आधार पर होगा फैसला चीमा ने आगे कहा कि बिक्रम मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति बनाने के गंभीर आरोप हैं। यह मामला पूरी तरह कोर्ट में विचाराधीन है और इसका फैसला कानून व सबूतों के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने इस मामले में कोर्ट के सामने पुख्ता सबूत पेश किए हैं। जिस पर कानून अपना काम कर रहा है। सुखविंदर सिंह भांबरी आप में शामिल इसी समारोह के दौरान शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष सुखविंदर सिंह भांबरी अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। बहुजन समाज पार्टी (BSP) और भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी AAP की सदस्यता ग्रहण की। वित्त मंत्री ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। चीमा ने दावा किया कि पिछले 4 वर्षों में आप सरकार के कार्यों को देखकर अन्य पार्टियों के नेता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। अमलोह से विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वडिंग ने भी विश्वास व्यक्त किया कि आगामी नगर कौंसिल चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) बड़ी जीत दर्ज करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *