राजनांदगांव में पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले 16 बागी नेताओं को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। नगरीय निकाय चुनावों के दौरान ये नेता पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने यह कार्रवाई की है। वहीं दो नेताओं को निलंबित भी किया गया है। भाजपा के 10 नेता निष्कासित राजनांदगांव शहर से राजू टंडन, सरला मेश्राम समेत 10 नेताओं को निष्कासित किया गया है। नगर पालिका डोंगरगढ़ से 5 और नगर पंचायत डोंगरगांव से 5 नेताओं को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 2 नेता निलंबित पार्टी विरोधी बयानबाजी और आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने के कारण बालचंद भंसाली और शशि बघेल को पार्टी से निलंबित किया गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अनुशासन के मामले में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता हो, अगर वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


