रायपुर SSP ने गुम हुए 20 लाख के मोबाइल बांटे:अलग-अलग राज्यों से बरामद हुए, कुरियर से सैकड़ो फोन क्राइम ब्रांच पहुंचे

रायपुर SSP ने 20 लाख रुपए के गुम हुए 100 मोबाइलों को मालिकों को लौटाया है। यह मोबाइल फोन अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने कुरियर के माध्यम से इन मोबाइल फोन को मंगवाया। फिर मोबाइल फोन के मालिकों को लौटाया है। 2024-25 में पुलिस ने अब तक 2 करोड़ 85 लाख रुपए के 1351 फोन मालिकों को लौटा चुकी है। एसएसपी डॉ लाल उमेंद सिंह ने बताया कि मोबाइल गुमने की घटनाओं की शिकायत पुलिस को मिली थी। इसके बाद सायबर सेल की टीम लगातार मोबाइल सर्चिंग के लिए ऑपरेशन चला रही थी। इससे पहले हमने कई बार मोबाइल ढूंढ कर लोगों को लौटाए हैं। 20 लाख रुपए के करीब 100 मोबाइल फोन पुलिस को मिले थे। इस मोबाइल को ढूंढने में विशेष रूप से साइबर और क्राइम ब्रांच की मेहनत रही है। पुलिस ने बताया कि चोरी और गुम हुए फोन की जानकारी मिलने पर पुलिस मोबाईल चलाने वाले लोगो के कांटेक्ट करती और उन्हें साइबर सेल रायपुर में फोन जमा करने के लिए कहा जाता था । लेकिन वे लोग मोबाइल फोन जमा नही करते और फोन बंद कर देते थे। ऐसे में अन्य राज्यों की पुलिस से कांटेक्ट करके मोबाइल बरामद करवाया गया और मोबाइल कोरियर करके मंगवाया गया। वही मोबाइल चोरी के मामलों में मोबाइल रिकवर कर मोबाइल चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल गुमने पर यहां करें शिकायत रायपुर पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया है। जिसमें से उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया। रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि मोबाईल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में वे www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे और अपने नजदीकी थाना या सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *