बाड़मेर में चोरी के गहने खरीदने वाला ज्वेलर गिरफ्तार:7 लाख में खरीदे 50 लाख के जेवरात; वारदात के बाद पार्टी करते

बाड़मेर पुलिस ने 50 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए शातिर चोर और आभूषण खरीदने वाले ज्वैलर्स को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि चोर पहले बाइक चोरी करते, फिर उसी बाइक से घरों में चोरी की वारदात करते है। चुराए गए गहनें एक ज्वेलर को बेचकर फरार हो जाते थे। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि चोर ऐसी जातियों के घरों को टारगेट करते थे, जिनके परिवारों में जेवरात ज्यादा पहनते है। डीएसटी और पुलिस की टीमों ने संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें भगाराम और वीरमाराम का नाम सामने आया। एसपी के अनुसार- भगाराम को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 27 मामले दर्ज है और वह शिव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जबकि वीरमाराम के खिलाफ चोरी के 40 मामले दर्ज है, वह भी हिस्ट्रीशीटर है और अभी फरार है। इनके अलावा चौहटन निवासी गणेश सोनी को भी गिरफ्तार किया है, जिसने दोनों चोरों से सोने-चांदी के जेवरात 7 लाख में खरीदने का सौदा किया था। आरोपी वारदात के बाद बालोतरा जिले में पार्टी भी करते थे। चोरी की बाइक से कर रहे थे चोरी
बाखासर थाने के सुहागी गांव निवसी शेषकरणदान पुत्र शंकरदान ने 21 जनवरी को बाखासर थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया- 20 जनवरी की रात को मैं और मेरी पत्नी कमरे में सो रहे थे। चोरों ने कमरे का बाहर से गेट बंद करके दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया। अंदर रखी तिजौरी से 28.5 तोला सोना, 60 तोला चांदी के जेवरात-गहने को चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की। पुलिस को मौके से एक हैंडलूम की पर्ची मिली। जांच में सामने आया कि नेशनल हैंडलूम कार्मिक कि 20 जनवरी को इंद्रा नगर से बाइक चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दी थी। इसके बाद पता चला कि इसी बाइक से दोनों चोर वारदात कर रहे थे। 50 लाख की ज्वेलरी 7 लाख में बेची
पुलिस के अनुसार- भगाराम और वीरमाराम दोनों आदतन चोर है। पुलिस पकड़कर जेल भेजती, फिर बाहर आते ही चोरी की वारदात करते। जांच में सामने आया कि वीरमारमा और भगाराम ने भाडखा गांव के पास मोबाइल से सिम को निकाल लिया। सुहागी बाखासर गांव में जाकर रात को चोरी की। फिर चौहटन के आसपास सिम को मोबाइल को फिर से डाला। इसके बाद चौहटन निवासी गणेश सोनी को फोन कर कस्बे से बाहर बुलाया। दोनों आरोपियों ने 50 लाख के गहनें 7 लाख में बेचने का सौदा किया और जेवरात बेचकर निकल गए।
चोरी के बाद बालोतरा के सावरड़ा में करते पार्टी
पुलिस ने बताया कि चोर वारदात करने के बाद बालोतरा जिले के सावरड़ा गांव में जाते और वहां पर पार्टी करते थे। बाखासर के सुहागी में इन्होंने चार जगह चोरी के प्रयास किए है। फिर वहां पर खुला मकान होने पर शेषकरण के मकान में घुस गए। फरार आरोपी सोशल मीडिया पर डाल रहा वीडियो
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी वीरमाराम की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वह फिलहाल अलग-अलग जगह से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहा है। एसपी का कहना है कि वह मोबाइल बंद करके आगे चलता रहता है। टीम लगी हुई है, उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पढ़े इससे जुड़ी खबर… पति-पत्नी को कमरे में बंद कर 50-लाख का सोना चुराया:आधा किलो चांदी भी चोरी; पैरों के निशानों को बर्तनों से ढका

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *