मऊगंज में पुलिसकर्मियों ने तनाव कम करने किया ध्यान:आईजी ने कहा- इससे जवान कठिन परिस्थितियों में बेहतर फैसला ले सकेंगे

मऊगंज पुलिस ने अपने कर्मचारियों को तनावमुक्त रखने और उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को मऊगंज पुलिस लाइन में एक ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें आईजी प्रशासन रुचिवर्धन मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। शाम 4 से 5 बजे तक चले इस सत्र का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान होने वाले भारी मानसिक तनाव से राहत दिलाना था। हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को ध्यान का अभ्यास कराया। आईजी रुचिवर्धन मिश्र ने कहा कि ध्यान के माध्यम से एकाग्रता बढ़ती है, जिससे पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में संतुलित निर्णय ले सकेंगे और जनता के प्रति अधिक संवेदनशील बन पाएंगे। हर रविवार को होंगे सत्र कार्यक्रम में बताया गया कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में अब प्रदेश के सभी थानों में हर रविवार को एक निश्चित समय पर ध्यान सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस नवाचार के लिए हार्टफुलनेस संस्था ने डीजीपी को ‘हार्टफुलनेस चेंजमेकर अवॉर्ड’ से सम्मानित भी किया। अधिकारियों की उपस्थिति इस आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, एसडीओपी सचि पाठक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से पुलिसकर्मियों के पेशेवर प्रदर्शन के साथ-साथ उनके पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक सुधार आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *