बठिंडा रेंज डीआईजी हरजीत सिंह की निवास के पास एक खाली सरकारी कोठी में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें इस खाली सरकारी घर में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। SHO ने की पुष्टि सिविल लाइन थाने के एसएचओ हरजीवन सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें भी सूचना मिली थी और वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच लग रही है और उसके मुंह से खून आ रहा था। शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। आगे की जांच जारी है।


