किन्नौर के दो मुक्केबाजों ने जीता रजत पदक:उत्तराखंड में हुई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप; 57 किग्रा वर्ग में लिया हिस्सा

उत्तराखंड में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किन्नौर के दो युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। जेएसडब्ल्यू बॉक्सिंग शिखर केंद्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आशीष कुमार और विनाक्षी ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। कटगांव के रहने वाले आशीष नेगी पिछले 4 वर्षों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियों में कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित एलोर्डा कप में भागीदारी, गोवा में सीनियर राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय 2025 में स्वर्ण पदक शामिल हैं। किन्नौर में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी ने कई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों से निकले खिलाड़ी प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस नई सफलता ने पूरे किन्नौर जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *