36 वार्डों में राजद अपने समर्थन से देगा प्रत्याशी

भास्कर न्यूज |गिरिडीह राष्ट्रीय जनता दल जिला कमेटी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष इरफान आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन गांवा प्रखंड अध्यक्ष लखन यादव ने किया। जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में जिले के सभी 36 वार्डों में योग्य, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ उम्मीदवारों को राजद का समर्थन दिया जाएगा, ताकि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध प्रतिनिधियों को वार्ड पार्षद के रूप में चुना जा सके। संगठनात्मक फेरबदल करते हुए दशरथ यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया,वहीं बेंगाबाद प्रखंड में निष्क्रियता को देखते हुए मिथिलेश्वर साहू को नया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जिला महासचिव शहबाज कादरी, जिला सचिव अतुल कुमार चौधरी, बलदेव नायक, सह सचिव संजय शर्मा, मंजूर अंसारी, देवरी प्रखंड अध्यक्ष रामकिशुन हाजरा, गांवा प्रखंड अध्यक्ष लखन यादव, चंदन हाजरा, कालीचरण यादव, बंकिम कुमार रजक, संजय कुमार ठाकुर, रजाक अंसारी सहित उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *