MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:चलती बाइक पर युवक की गर्दन कटी, ब्रिज से कार पर गिरा हाईवा, दो मौतें; रेप के आरोपी को वकीलों ने पीटा

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. ओवरब्रिज से गिरा हाईवा, कार चकनाचूर; दो की मौत जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज से हाईवा गिरने से कार बुरी तरह दब गई। हादसे में हाईवा चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार में फंसे 5 लोगों को पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर 2. चलती बाइक पर कटी गर्दन, तीन भाइयों के सामने मौत
सतना में बाइक सवार युवक की गर्दन तार से कट गई। ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन खींचने के लिए लोहे का तार सड़क पर बांधा गया था। युवक अपने तीन भाइयों के साथ बहन के घर जा रहा था। अचानक हुए हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर 3. शिवपुरी में आकाशीय बिजली से किसान जिंदा जला मध्यप्रदेश में मौसम का कहर जारी है। शिवपुरी में खेत में काम कर रहे किसान पर बिजली गिरने से वह जिंदा जल गया। ग्वालियर-मंदसौर में ओले गिरे, जबकि भिंड समेत 8 जिलों में बारिश हुई। खराब मौसम के कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं। पढ़ें पूरी खबर 4. नीमच में मधुमक्खी के हमले में महिला की मौत
नीमच के रानपुर गांव में आंगनवाड़ी केंद्र पर खेल रहे करीब 20 बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चों को बचाने के लिए कंचन बाई मेघवाल खुद मधुमक्खियों के सामने खड़ी हो गईं और सभी बच्चों को सुरक्षित कमरे में पहुंचाया। इस दौरान उन्हें हजारों डंक लगे। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 5. रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई,1.65 करोड़ की अवैध रेत नष्ट मुरैना के चंबल राजघाट पर भास्कर खुलासे के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। कलेक्टर के निर्देश पर टास्क फोर्स ने राजस्व, पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया। करीब 5,500 ट्रॉली, अनुमानित 1.65 करोड़ रुपए की अवैध रेत नष्ट की गई। 6 जेसीबी से गड्ढे खोदकर अवैध रास्ते भी बंद किए गए। पढ़ें पूरी खबर 6. कोर्ट में रेप आरोपी की पिटाई, वकीलों का गुस्सा VIDEO में कैद
भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप के आरोपी को कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने पीट दिया। आरोपी को कोहेफिजा थाने की पुलिस जिला कोर्ट लाई थी। घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने हालात संभालते हुए आरोपी को सुरक्षित बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर 7. दलित युवक को मुर्गा बनाकर पीटा, अश्लील हरकतें कराईं
मुरैना में पैसे न देने पर दबंगों ने दलित युवक को मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा और अश्लील हरकतें कराईं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। डर के कारण पीड़ित का पूरा परिवार घर छोड़कर लापता हो गया है। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. मंदिरों पर बढ़ा खतरा, पुलिस का सुरक्षा अभियान शुरू उज्जैन में चोरों के निशाने पर मंदिरों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। महाकाल थाना क्षेत्र के 30 मंदिरों में पुलिस टीम पहुंची और पुजारियों व समितियों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। मंदिरों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. बैंक की बड़ी चूक, ग्राहक को मिला किसी और का सोना
जबलपुर के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में गंभीर लापरवाही सामने आई है। 5 लाख का गोल्ड लोन चुकाने के बाद युवक सोना लेने पहुंचा तो बैंक ने उसे किसी और ग्राहक का सोना दे दिया। गलती सामने आने पर बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. 27% ओबीसी आरक्षण मामले पर कल सुप्रीम कोर्ट में बहस
मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने से जुड़े मामलों की सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में राज्य सरकार के वकील मौजूद नहीं रहने पर अदालत ने अगली तारीख तय की थी। सभी प्रकरण अंतिम बहस के लिए सूचीबद्ध हैं। ओबीसी वर्ग के अधिवक्ताओं ने मामले पर शीघ्र निर्णय की मांग की है, वहीं मप्र सरकार ने 27% आरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *